हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 12 अगस्त 2026

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित


कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी के संरक्षण में दिनांक 12 अगस्त 2026 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह तथा प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. सन्दीप कुमार रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. मंजू यादव एवं डॉ. शशि बाला उनियाल ने सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज एवं भारतीय संस्कृति की थीम पर आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां बनाईं। प्रतिभागियों की कला, रचनात्मकता, विषयवस्तु एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में ग्रुप-03 की छात्रा आइशा एवं गरिमा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-01 की छात्रा आलिया एवं इलमा ने द्वितीय स्थान, जबकि ग्रुप-02 की छात्रा सोनम एवं उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना को मजबूत करते हैं। डॉ. विनोद सिंह जी नें कहा कि रंगोली जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान भी व्यक्त करते हैं। हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखते हुए देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।”

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं संबंधित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें